गिरिडीह में माइका खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत, पांच गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के अम्रख बाहुल गावां थाना इलाके में अवैध माइका खनन करने के क्रम दो लोगों की जान चली गयी।

इस घटना में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज परिजन चोरी-छिपे अलग-अलग करवा रहे हैं।

यह हादसा सोमवार दोपहर गावां थाना क्षेत्र के मुड़गढ़वा जंगल में खदान की चाल धंसने से हुआ।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में 35 वर्षीय सुकर हांसदा और 30 वर्षीय सावना हांसदा शामिल हैं जबकि घायलों में हांसदा, ननकी देवी, गुलो राय और बद्री यादव और उसकी बेटी आरती कुमारी हैं। मृतक के परिजन शव को लेकर घटनास्थल से फरार हो गए हैं।

जांच में दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

सोमवार दोपहर 30 से 40 लोग माइका कोढ़ने के लिए अवैध खदान में घुसे थे। इसमें महिलाएं एवं बच्चे भी थे।तभी अचानक चाल धंस गई।

हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की खबर सुनने के बाद खदान का ठेकेदार भाग निकला।

उधर, गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार एवं रेंजर अनिल कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article