झारखंड में CRPF जवानों से भरा वाहन पलटा, नौ घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: डुमरी-गिरिडीह पथ पर रविवार को CRPF जवानों से भरे एक वाहन (Vehicle) पलटने से वाहन में सवार नौ जवान घायल (Injured) हो गए।

सभी घायल जवानों को इलाज के लिए Referral Hospital Dumri पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज कर सभी को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

झारखंड में CRPF जवानों से भरा वाहन पलटा, नौ घायल

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मधुबन कैम्प के Assistant Commandant भी अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से मिलकर उनका हाल जाना।

घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार को मधुबन कैम्प (Madhuban Camp) के 190th Battalion के CRPF जवान 407 वाहन में सवार होकर चतरा जा रहे थे।

झारखंड में CRPF जवानों से भरा वाहन पलटा, नौ घायल

घायल जवानों को रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया

इसी दौरान लटकट्टो पिकेट के समीप बाइक सवार को बचाने के क्रम में वाहन असंतुलित (Unbalanced) होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में हवलदार मिरीना गोप,जेडी कन्हैया लाल,रामकरण शर्मा,ओमप्रकाश हाजरा,विमल कुमार सिंह,वसीम राजा,नरेन पाल,आरक्षी भानु मरदी सहित जवान रमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल जवानों (Injured Soldiers) को पिकेट में लगे Ambulances से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल (Referral Hospital) में भर्ती किया गया है।

Share This Article