वज्रपात की चपेट में आने से पारा टीचर की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालगंज पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से पारा टीचर की मौत हो गई है।

जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में गिरिडीह ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि वज्रपात की घटना में पालगंज निवासी 34 वर्षीय पारा टीचर कामेश्वर राणा पिता प्रयाग राणा की मौत हो गई है।

देर शाम कामेश्वर राणा खेत की ओर गया था। बिजली कड़कने व बरसात के बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

कामेश्वर के पिता प्रयाग राणा खेत की ओर ढूंढने गए तो खेत के किनारे बेसुध अवस्था में कामेश्वर राणा को पाया।

कामेश्वर राणा के शरीर पर जलने के निशान पाये गये। कपड़े भी फटे थे। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हो गया।

ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गिरिडीह भेजा गया पर मौका हाथ से निकल चुका था।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share This Article