Latest Newsझारखंडझारखंड : पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म, फिलहाल राहत नहीं,...

झारखंड : पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म, फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पार…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) में तपती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है।

धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब सूरज की तपिश अपने चरम पर पहुंच रही। इसका सीधा असर अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में देखने को मिल रहा।

रविवार सुबह से ही तीखी सूर्य की किरणें झुलसा रही हैं। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कें सुनसान रह रही है।

5 बजे के बाद बाजार या सड़कों पर लोगों की चहलकदमी नजर आ रही है।झारखंड : पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म, फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पार... Jharkhand: Godda hottest in last 24 hours, no relief at present, 41 degree crossing...

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 5 दिनों में बारिश

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मौसम के मिजाज में अभी किसी तरह का परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

अगले पांच दिनों तक बढ़ते तापमान का सामना करना ही होगा। इन पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों हवा शुष्क और गर्म हवा चलने की संभावना जताई गयी है।

राजधानी रांची का तापमान फिर 41 डिग्री पार कर सकता है। मेदिनीनगर (Medininagar) और जमशेदपुर (Jamshedpur) का तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 5 दिनों में बारिश और गर्म हवा के रुख में परिवर्तन होने की संभावना कम है।झारखंड : पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म, फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पार... Jharkhand: Godda hottest in last 24 hours, no relief at present, 41 degree crossing...

तापमान में करीब एक डिग्री गिरावट

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा।

यहां का तापमान 43.7 डिग्री पहुंचा। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी पिछले 24 घंटों की तुलना में कम रही।

तापमान में करीब एक डिग्री गिरावट हुई। रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा।

मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.9 और जमशेदपुर का 41.5°C रहा जबकि अन्य हिस्सों में भी गर्मी की स्थिति रही।

झारखंड : पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म, फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पार... Jharkhand: Godda hottest in last 24 hours, no relief at present, 41 degree crossing...

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान केवल कोडरमा के कुछ हिस्से में बादल छाए रहे। तिलैया में 0.2 मिमी बारिश भी हुई। अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तिलैया में हल्की बारिश हुई लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहा।

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आनेवाले पांच दिनों के दौरान भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...