गोड्डा में बलात्कार के बाद हत्या, विरोध में निकाला कैंडल मार्च

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया गांव में हुए बलात्कार की घटना को लेकर रविवार को महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को कटोरिया निवासी गौतम पोद्दार की आठ वर्षीय मानसी कुमारी बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के उपरांत बलात्कारियों ने मानसी की दोनों आंखें फोड़ने के साथ ही उसके शरीर पर बेरहमी के तरह मारने के कई निशान मिले थे और उसका शव नग्न अवस्था में एक नाले से कुछ दूर पर मिट्टी में दबा हुआ मिला था।

इसको लेकर यह घटना आग की तरह फैल गई और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे रह गई है और अब तक बलात्कारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

दिल्ली की निर्भया कांड की तरह बांका के चांदन में बलात्कारियों ने दोहराया।इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

इस घटना को लेकर महागामा स्वर्णकार व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है सभी कैंडल जलाते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार व प्रशासन से मांग की है कि बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

Share This Article