रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट में महिला यात्री से छेड़छाड़, थाने में शिकायत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गाेमाे: रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट में साेमवार की रात एक महिला यात्री से छेड़खानी का मामला सामने आया है।

एसी बाेगी में सवार महिला ने इस संबंध में एक सहयात्री के खिलाफ गाेमाे जीआरपी में शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, महिला यात्री बी 2 बाेगी में रांची से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जा रही थीं।

गाेमाे के पास सहयात्री राजदीप ने छेड़खानी शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर जाेर-जबर्दस्ती की काेशिश करने लगा, ताे महिला ने शाेर मचाया।

अन्य यात्री जग गए और राजदीप काे भला-बुरा कहने लगे। वह नशे की हालत में था। टीटीई से शिकायत की, ताे उसने गाेमाे में केस दर्ज कराने की सलाह दी।

महिला यात्री गाेमाे में ही ट्रेन से उतर गई और जीआरपी थाने में लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी फैय्याज ने कहा कि जांच की जा रही है।

Share This Article