Latest Newsझारखंडझारखंड सरकार रोजगार से लेकर विकास के सभी मुद्दों पर गंभीर, रोडमैप...

झारखंड सरकार रोजगार से लेकर विकास के सभी मुद्दों पर गंभीर, रोडमैप तैयार: मिथलेश ठाकुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: झारखंड की सरकार झारखंडी जनभावना की सरकार है। झारखंड सरकार रोजगार से लेकर विकास के सभी मुद्दों पर गंभीर है। इसपर रोडमैप तैयार किया गया है।

यह रोडमैप जल्द ही देखने को मिलेगा। सभी विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

झारखंड इतना आत्मनिर्भर होगा कि हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

वर्ष 2024 तक राज्य की रूपरेखा बदल जाएगी। यह बातें ये बातें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्थानीय परिसदन में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि गढ़वा बाइपास रोड धरातल पर उतर रहा है। इसके कार्यों में तेजी आयी है।

पलामू से जर्जर सड़क की समस्याएं दूर होगी। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि रांची से जुड़ने वाली पलामू प्रमंडल की मुख्य सड़क (कुडू से उत्तर प्रदेश के बीच) फोरलेन बन रही है, जिससे ढाई घंटे में ही रांची पहुंचा जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य में पेयजल की समस्याएं दूर होगी। लोगों शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार प्रयत्नशील है।

राज्य के प्रत्येक घर में नल से पानी देने की योजना है, इसमें सरकार सफल होगी। इससे फ्लोराइड की समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि योजनाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार की बू आने पर उसकी जांच कराई जाएगी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पलामू प्रमंडल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों को और समृद्ध किया जाएगा।

पर्यटन स्थल विकसित होंगे तो दूसरे राज्यों के सैलानी यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

उनकी आमदनी बढ़ेगी। झारखंड के लोगों को भ्रमण एवं रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रोजगार हेतु जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने मुख्यधारा से भटके लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बयानबाजी मामला, हाईकोर्ट में सुनवाई, FIR रद्द कराने की मांग

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ कथित बयानबाजी...

शराब घोटाला मामला नवीन केडिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, एसीबी की जांच तेज

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की...

शराब घोटाला मामला, एसीबी को विनय चौबे की रिमांड, पूछताछ से खुलेंगे राज

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में...

जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, 24 इमारतें तोड़ने का आदेश बरकरार

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में अवैध निर्माण...

खबरें और भी हैं...