झारखंड : हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार

सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों (Contractors) से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: Bihar की जमुई पुलिस (Jamui Police) ने SSB के साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन (Joint Search Operation) चलाकर गिरिडीह और जमुई (Giridih and Jamui) के हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी (Naxalite Sunil Marandi) को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार (Arrest) किया है। लेकिनअभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के रहने वाला

पुलिस सूत्रों की माने तो सुनील मरांडी गिरिडीह (Giridih) के भेलवाघाटी और बिहार के जमुई के चरकापत्थर इलाके (Charakapathar Area) का एरिया कमांडर भी है। सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के टोलापहाड़ गांव का रहने वाला है।

सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप

सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप है। दोनों पिता-पुत्र थे। साल 2019 में दोनों की हत्या को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा कि सुनील मरांडी (Sunil Marandi) का अपना दस्ता था। अपने दस्ते के साथ ही यह दोनों जिलों के इलाके में कमांड भी रखता था।

सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों (Contractors) से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी।

TAGGED:
Share This Article