झारखंड में भाजपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश

उसके पिता भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, मामले को लेकर विष्णुगढ़ थाना में 203/23 के तहत मामला दर्ज हुआ है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: लगभग 1 सप्ताह पहले हजारीबाग (Hazaribagh) के बिष्णुगढ़ थाना में एक युवक पर रेप का मामला (Rape Case) दर्ज किया गया है। आरोपी विष्णुगढ़ में निजी स्कूल चलाता है।

उसके पिता भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। मामले को लेकर विष्णुगढ़ थाना में 203/23 के तहत मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि 6 दिन पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

धारा-164 के तहत पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज हुआ है। युवक को खोजा जा रहा है। उसे अरेस्ट किया जाएगा। उस पर कार्रवाई होगी।

पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

इधर, बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई न होने की वजह से पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की।

बुधवार को उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में विष्णुगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल (Hazaribagh Sadar Hospital) भेज दिया गया।

Share This Article