हजारीबाग में होटलों की हई जांच, जांच के लिए भेजे जायेंगे सैंपल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने अपने टीम के साथ होली को लेकर शहर के प्रमुख होटलों में खाद्य पदार्थों की जांच कर मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए गए।

मौके पर उन्होंने आधा दर्जन होटलों की जांच की। इसमें मुख्य रूप से श्री राम स्वीट्स,दगडू सेठ मिष्ठान भंडार ,श्री कृष्णा स्वीट्स इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीकरण,प्रयुक्त रंग, तेल की गुणवत्ता एवं साफ़ सफाई की जाँच की गयी एवं निर्देश दिया गया की मिठाईया में उत्पादन की तिथि और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य है।

टीम द्वारा दुकानों से खाद्य सैंपल लिए गए जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की बात कही गई।

Share This Article