हजारीबाग में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के चरही थाना में एक नाबालिक लड़की के लिखित आवेदन पर उसके साथ Rape करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह पूरा मामला love affairs  का बताया जा रहा है।

बताया यह भी जा रहा है कि युवक पहले से Married है। इस संबंध में नाबालिग लड़की ने चरही थाने में युवक पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

युवती ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसके पिता फेरी का काम करते हैं। शुक्रवार की रात जब उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे, तभी बंगाल निवासी सुमित महतो उसके घर पर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

उसके चिखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और IPC और POCSO ACT के तहत उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article