Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद SSP को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश

झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद SSP को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने शुक्रवार को धनबाद के ग्राम सबलपुर की एक जमीन के विवाद से संबंधित अवमानना मामले में धनबाद एसएसपी को 21 जुलाई को अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने एसएसपी धनबाद को उपस्थित होकर बताने को कहा है कि इस मामले में दर्ज सरायढेला थाना कांड संख्या 10/2020 के अनुसंधान की क्या स्थिति है।

इस मामले में अंचलाधिकारी, धनबाद प्रशांत कुमार लायक को भी आरोपी बनाया गया है। दरअसल, दिलीप कुमार अग्रवाल की ग्राम सबलपुर, धनबाद में 16 कट्ठा जमीन थी, जिसकी उन्होंने बाउंड्रीवाल भी करायी थी। सहयोगी प्रोपर्टी प्राइवेट लिमिटेड (Property Private Limited) के मालिक भुवनेश्वर यादव ने इस बाउंड्रीवाल को तोड़कर उसपर कब्जा जमा लिया।

अगली सुनवाई की तिथि 21 जुलाई निर्धारित की

इसमें अंचलाधिकारी, धनबाद प्रशांत कुमार लायक की भी संलिप्ता बतायी गयी है, जिसे लेकर सरायढेला थाना में 15 जनवरी 2020 को कांड संख्या 10/ 2020 दर्ज किया गया था, जिसकी अनुसंधान लंबित थी।

जमीन पर कब्जा के खिलाफ दिलीप कुमार अग्रवाल (Dilip Kumar Agarwal) ने हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।

इसपर हाई कोर्ट की एकल पीठ ने सात अक्टूबर 2020 को एसएसपी धनबाद और सरायढेला ऑफिस इंचार्ज को अनुसंधान जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था।

अदालत के इस आदेश का अनुपालन नहीं होने पर प्रार्थी दिलीप ने हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी, जिसपर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई (The hearing) की तिथि 21 जुलाई निर्धारित की।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...