झारखंड हाई कोर्ट का राजू गोप केस में ट्रायल तीन महीने में पूरा करने का निर्देश

मंगलवार को न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में राजू गोप की याचिका पर सुनवाई हुई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने कुख्यात अपराधी राजू गोप की डिस्चार्ज पिटीशन (Raju Gope Discharge Petition) पर सुनवाई के बाद निचली अदालत के एक फैसले को रद्द करते हुए तीन महीने में ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया।

मंगलवार को न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में राजू गोप की याचिका पर सुनवाई हुई।

राजू गोप के खिलाफ रांची समेत अन्य जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

रांची की निचली अदालत ने 23 अगस्त, 2021 को राजू गोप के खिलाफ आरोप तय किये थे। राजू गोप के खिलाफ रांची समेत अन्य जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजू गोप की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की।

Share This Article