Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट ने दैनिक कर्मियों के बकाए मानदेय पर 7 फीसदी...

झारखंड हाई कोर्ट ने दैनिक कर्मियों के बकाए मानदेय पर 7 फीसदी ब्याज देने का दिया निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट में शुक्रवार को लोहरदगा जिला में बीडीओ ऑफिस (BDO Office) में कार्यरत 13 दैनिक कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) की ओर से दायर रिट याचिका की सुनवाई हुई।

मामले में प्रार्थी के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि इन कर्मियों के मानदेय का भुगतान मामले की सुनवाई के एक दिन पूर्व 24 नवंबर को कर दिया गया है।

लोहरदगा डीसी ने भी मार्च में मनरेगा आयुक्त को पत्र लिखकर इनका लंबित भुगतान कराने का अनुरोध किया था

उनकी ओर से कोर्ट से सभी प्रार्थी की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बकाया मानदेय पर ब्याज (Interest) दिलवाने का आग्रह कोर्ट से किया गया, जिस पर कोर्ट ने बकाया मानदेय पर सात प्रतिशत ब्याज भी देने का भी आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि लोहरदगा के बीडीओ ऑफिस (BDO Office) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) का मानदेय बिना कारण बताए नवंबर 2021 से बंद कर दिया गया।

इसके बाद जून से उन्होंने सेवा देना बंद कर दिया। उनके अभ्यावेदन पर लोहरदगा डीसी (DC) ने भी मार्च में मनरेगा (MNREGA) आयुक्त को पत्र लिखकर इनका लंबित भुगतान कराने का अनुरोध किया था।

इसके बावजूद भी इनके मानदेय का भुगतान नहीं हो सका था। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...