अधिवक्ता राजीव की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान की हत्या: दीपक प्रकाश

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने सोमवार को राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

प्रकाश ने कहा कि जो व्यक्ति झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ आवाज उठायेगा या लड़ाई लड़ेगा, वह हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) के षड्यंत्र का शिकार बनेगा।

कोलकाता में गिरफ्तारी राज्य सरकार की गहरी साजिश : दीपक प्रकाश

उन्होंने कहा कि Jharkhand High Court के वरिष्ठ अधिवक्ता Rajiv Kumar लगातार झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और खनिज की लूट जैसे मामलों को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को न्यायालय (Court) में कटघरे में खड़ा किया है। ऐसे में अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता में गिरफ्तारी राज्य सरकार की गहरी साजिश है।

इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को दबाने और विरोधियों को झूठे तरीके से फंसाने के मामले में पश्चिम बंगाल और झारखंड की सरकार की साठगांठ है। उन्होंने कहा कि Rajiv Kumar की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।

Share This Article