अनिश्चितकालीन हड़ताल पर झारखंड के होमगार्ड जवान, रांची में हुआ महाजुटान, अस्पतालों व सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भगवान भरोसे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार की तर्ज पर सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड के हजारों होमगार्ड जवान गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

रायफल व गोली जमा करने के बाद राजधानी रांची में सभी जिलों से एकत्र हजारों जवान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण सरकारी प्रतिष्ठानों और खासकर अस्पतालों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो गई है।

विभिन्न जिलों से हजारों जवान पहुंचे रांची

जमशेदपुर में तीन हजार होमगार्ड विभिन्न विभागों में तैनात हैं। बुधवार को करीब एक हजार और बाकी दो हजार जवान गुरुवार को रांची पहुंचे।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर गुमला में होमगार्ड ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और गुरुवार को रांची रवाना हो गए हैं।

Impact on Health Service due to Home Guard Jawan on Strike in Ranchi  Jamshedpur Lohardaga Chaibasa Gumla Palamu Jharkhand

पलामू से करीब 600 होमगार्ड रांची पहुंचे हैं। उधर, पश्चिम सिंहभूम जिले में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चरण चातर के नेतृत्व में बुधवार सुबह पांच सौ जवान रांची के लिए रवाना हुए।

वहीं, लोहरदगा में ड्यूटी बहिष्कार करते हुए जवान हड़ताल पर चले गए हैं।

जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया की काफी संख्या में जवान रांची गए हैं। यही हाल राज्य के लगभग सभी जिलों का है।

क्या हैं मांगें

नियमित ड्यूटी, समान कार्य का समान वेतन, कर्मचारी भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि की मांगें हैं।

जवानों का कहना है कि बिहार सरकार की तर्ज पर हर सुविधा झारखंड में भी लागू की जाए।

Share This Article