झारखंड : हल्दीपोखर में ग्रामीण SP के नेतृत्व में जवानों ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा के लिए…

लोगों ने SDO को एक मांग त्र भी सौंपा है, जिसपर प्रशासन (Administration) विचार कर रहा है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह में जमशेदपुर के कोवाली थाना (Kovali police station) क्षेत्र के हल्दीपोखर में शांति और सुरक्षा को बहाल करने के लिए पुलिस ने क्षेत्र को छावनी (Cantonment) में तब्दील कर दिया।

ग्रामीण SP मुकेश कुमार लुणावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च (Flag March) किया।

लुणायत और DSP मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद खुद हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि शुक्रवार को Ram Navami झंडा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी के कारण दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया था।

फिलहाल स्थिति सामान्य

दूसरी ओर स्थानीय लोग पोटका CO इम्तियाज अहमद को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों ने SDO को एक मांग त्र भी सौंपा है, जिसपर प्रशासन (Administration) विचार कर रहा है।

ग्रामीण SP मुकेश लुणायत ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। पूरे क्षेत्र में 150 से ज्यादा जवानों की तैनाती कर दी गई है।

TAGGED:
Share This Article