झारखंड में 37 इंजीनियरों पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, सिंचाई योजनाओं में…

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर विभाग ने ऐसे इंजीनियरों को चिन्हित कर लिया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में सिंचाई योजनाओं (Irrigation Schemes) में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मामलों में 37 इंजीनियरों (Engineers) पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के निर्देश पर विभाग ने ऐसे इंजीनियरों को चिन्हित कर लिया है। इनमें कई ऐसे हैं, जिनके खिलाफ वर्षों से जांच चल रही है। कुछ पर आरोप तय हो चुके हैं। कुछ के खिलाफ राशि रिकवरी के आदेश भी जारी किए गए हैं।

आरोपियों में 15 से ज्यादा इंजीनियर रिटायर

जिन इंजीनियरों पर कार्रवाई होनी है, उनमें 15 से ज्यादा इंजीनियर रिटायर (Retire) हो चुके हैं। जांच में भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित होने पर उनसे राशि की रिकवरी की जाएगी।

राज्य में जल संसाधन विभाग के कई Engineer दूसरे विभाग में योगदान दे रहे हैं। CM ने उनकी भी सूची मांगी है, जिनका मूल विभाग जल संसाधन है।

विभाग की ओर से जांच में सामने आया है कि एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं के टेंडर, Estimate से लेकर उन्हें धरातल (Ground) पर उतारने के नाम पर कई गड़बड़ियां हुई। रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर, सिमडेगा, जामताड़ा सहित कई जिलों में इस तरह की गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं।

50 से ज्यादा आरोपी इंजीनियरों को सजा

इसके पहले 50 से ज्यादा आरोपी इंजीनियरों (Accused Engineers) को निंदन की सजा दी जा चुकी है। कई के इन्क्रीमेंट, प्रमोशन रोकने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर अंतिम सहमति के लिए विभागीय मंत्री को सूची भेजी जा रही है।

CM को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में ऐसे इंजीनियर्स के भी नाम हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए राशि रिकवरी से संबंधित कार्रवाई की अनुशंसा पहले हो चुकी है।

Share This Article