डेंगू से बचकर रहना जरूरी, झारखंड में हुई एक और मरीज की मौत, अब तक 5…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में भी डेंगू के कदम हमें सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे हैं। यहां मंगलवार को डेंगू (Dengue) से एक और मरीज की मौत (Death) की सूचना है।

डेंगू से इसे मिलाकर 5 लोगों की मौत (Death) हो चुकी। सभी मृतक जमशेदपुर के थे।

मिले 76 संदिग्ध मरीज

अपडेट सूचना के अनुसार, मंगलवार को राज्य में कुल 46 डेंगू के मरीज मिले हैं। मंगलवार को राज्य भर में डेंगू के 76 संदिग्ध मरीज मिले। 74 लोगों ने जांच कराई।

इनमें 46 में डेंगू की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा डेंगू के 36 मरीज मिले हैं। राजधानी रांची में डेंगू के 15 संदिग्ध मरीज मिले हैं।

सभी ने अपनी जांच कराई। इनमें 1 में डेंगू की पुष्टि हुई है। चतरा में एक, धनबाद में 5, खूंटी में तीन नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही चिकनगुनिया (Chikungunya) के भी 96 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 52 मरीजों ने जांच कराई गई। चार में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

Share This Article