Homeझारखंडझारखंड में अगले दो दिनों तक होगी बारिश

झारखंड में अगले दो दिनों तक होगी बारिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) हुई। इस दौरान कुछ इलाकों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग (Weather Dpartment) के मुताबिक 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है।

आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे

इसके साथ मानसून टर्फ लाइन डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव का जो क्षेत्र था, उसके गंभीर होने के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा मानसून ट्रफ जमशेदपुर होकर गुजरने के वजह से भी विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 23 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

अबतक 626.7 मिमी बारिश हुई

पिछले 24 घंटों में खूंटी में सबसे अधिक बारिश 56.0 मिमी हुई। सिमडेगा (Simdega) में 34.2 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

एक जून से अबतक राज्य में 614.0 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 920.8 मिमी से 33 फीसदी कम है। रांची में सामान्य वर्षापात के मुकाबले अबतक 626.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 33 फीसदी कम है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...