Jamshedpur : शरारती तत्वों ने सोनारी में आधा दर्जन दुकानों को किया आग के हवाले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोनारी में बीती रात शरारती तत्वों ने आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी।

सारी दुकानें सोनारी मेन रोड के किनारे चप्पल, कपड़े और मिट्टी के बर्तन की दुकानें थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

घटना की जानकारी होने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य मानिक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के अबू अशरफ़,

अनूसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, जिला संयोजक किशोर ओझा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरस्वती लोधी महामंत्री माया साहू,

ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, महामंत्री बंसत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष साहू, अनूसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरा लाल रजक, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सोम, कृष्ण सिंह आदि ने दुकानदारों से मुलाकात की।

साथ ही सरकार से पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मुआवजा नहीं मिलने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही।

Share This Article