जमशेदपुर में पिकअप वैन पलटने से 35 मजदूर घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: डुमरिया के आस्ता घाटी में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन (Pickup Van) पलट जाने से 35 लोग घायल हो गये।

ये सभी मजदूरी का काम करते हैं, जो पिकअप में बैठ कर खेती के काम के लिए जा रहे थे। घायलों में कई महिला मजदूर भी हैं।

सभी घायलोंं को डुमरिया के स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो महिला मजदूरों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूर चिंगडा के रहने वाले हैं घायल मजदूर

घायल मजदूरों सोनडी किस्कू और रायमुनि हेंब्रम को लेकर 108 Number Ambulance से जमशेदपुर पहुंची।

घायल रायमुनि हेंब्रम ने बताया कि सभी घायल मजदूर चिंगडा (Chingda) के रहने वाले हैं। वे खेती का काम करने के लिए हंड़ियान गांव जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

Share This Article