जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से एक साल तक यौन शोषण करने का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

बताया गया है कि दोनों ओर से खूब पंचायत भी हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। तब जाकर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट का सहारा लिया।

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाने में आरोपित श्रीमंता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह बड़सोल थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।

पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

बताया जाता है कि उसका युवती के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद एक साल तक यौन शोषण चला।

बाद में जब श्रीमंता पर पीड़ित पक्ष ने शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। पीड़िता ने मामले में उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article