जमशेदपुर में गोबर फेंकने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, 6 घायल, चल रहा इलाज

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती की विकास कॉलोनी  में शुक्रवार रात 9 बजे दो पड़ोसियों के बीच हुई हिंसक झड़प (Violent Clash) में 6 लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों से इस दौरान जमकर पथराव हुआ। घटना में फायरिंग की भी बात बताई जा रही है, लेकिन Police ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि मौके से अबतक कोई खोखा नहीं मिला है। एक पक्ष का कहना है कि फायरिंग Gopi Singh द्वारा की गई, जिसमें Gurjeet Singh उर्फ Vishal Singh घायल हुए हैं और उसके हाथ में गोली लगी है। झड़प में दो महिलाएं भी घायल हुई हैं।

घटना गोबर फेंकने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के चलते हुआ। गोपी सिंह द्वारा मुख्तार सिंह के घर के बाहर गोबर फेंका जा रहा था, जिसका विरोध उन्होंने किया था।

दो राउंड चलाई गोली

इसको लेकर गोलमुरी थाने में शिकायत की गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता किया गया, लेकिन शुक्रवार रात दोबारा विवाद हुआ।

गुरजीत का कहना है कि गोपी सिंह ने हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया और उसने दो राउंड गोली चलाई। दोनों पक्ष से हुए हमले में गोपी सिंह के पक्ष से गोपी सिंह और उसके चाचा को चोट लगी है, जिसे TMH में भर्ती कराया गया है।

Share This Article