झारखंड : जीजा ने की थी तीन शादी, इसीलिए पत्नी के दो भाईयों ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के गुड़ाबांदा के मड़ोतोलिया गांव निवासी लादु हाईबुरु (35) की हत्या उसके दो सालों ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिल की थी। मृतक ने तीन शादी की थी।

इस कारण पहली पत्नी के दो भाईयों ने उसकी हत्या कर दी। लादु 16 मार्च से लापता था। पुलिस ने उसका शव (कंकाल) 27 मार्च को डुमरिया के दुबलाबेड़ा के पास एक कुअां से बरामद किया था।

पुलिस ने लादु की पहली पत्नी के दो भाई गुड़ाबांदा के सिंगराई सोय उर्फ मुटु सोय और डुमरिया निवासी सनातन सोय समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

लादु ने तीन शादी कर रखी थी

सभी ने लादु की हत्या की बात स्वीकार की है। 16 मार्च को ही लादु की हत्या कर शव को उसके घर से 10 किमी दूर एक कुआं में डाल दिया था। उक्त जानकारी एसएसपी डॉ तमिल वाणन ने प्रेस वार्ता में दी।

युवक 16 मार्च को एक साथ नशा कर रहे थे, इसी दौरान हुए विवाद में हुई थी हत्या

एसएसपी ने बताया कि लादु, उसका साला व अन्य गांव के युवक 16 मार्च को एक साथ नशा कर रहे थे। उनके बीच विवाद हो गया। लादु ने तीन शादी कर रखी थी। सिंगराई सोय और सनातन सोय लादु की पहली पत्नी के भाई हैं। नशा करने के दौरान इसी बात को लेकर लादु और उसके सालों के बीच विवाद हो गया। फिर दोनों सालों ने हत्या कर दी।

Share This Article