झारखंड : 2 बैच के 8 IPS में से केवल आधे को ही SP रैंक में मिला प्रमोशन, आधे अभी…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में 2018 और 2019 बैच के 8 IPS अधिकारियों में केवल आधे को SP रैंक में प्रोन्नति मिली है।

2018 बैच के मुकेश लुनायत, के विजय शंकर, मनोज स्वर्गीयारी को 7 अप्रैल 2022 को सरकार ने SP रैंक में प्रमोशन दिया।

इसी बैच के हरविंदर सिंह अभी बतौर ASP ही काम कर रहे हैं।

इसी तरह 2019 बैच के शुभांशु जैन को सरकार ने SP रैंक में प्रमोशन दिया है।

इसी बैच के ऋषभ गर्ग, सुमित कुमार अग्रवाल और कपिल चौधरी अभी तक ASP के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अब झारखंड कैडर के होंगे 148 IPS

गौरतलब है कि वर्तमान में झारखंड कैडर (Jharkhand Cadre) के 124 IPS हैं। DSP से IPS रैंक में 24 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।

इस तरह अब यहां IPS की कुल संख्या 148 हो जाएगी। इनमें 23 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 6 से अधिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं।

TAGGED:
Share This Article