Latest Newsझारखंडखूंटी रनिया के जंगल में मिली हाथी की लाश, कराया गया पोस्टमार्टम

खूंटी रनिया के जंगल में मिली हाथी की लाश, कराया गया पोस्टमार्टम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: प्रखंड के बोंगतेल जंगल में सोमवार को एक जंगली हाथी मृत पाया गया।  मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग (Forest department) के अधिकारी रांची और खूंटी से बोंगतेल जंगल पहुंचे और मामले की जांच की।

वन संरक्षक रांची एसआर नटेस, DFO Khunti Kuldeep Meena के साथ पशु चिकित्सा की टीम ने हाथी के मरने के कारणों की जांच की।

बाद में पशु चिकित्सक जय तिवारी की टीम ने मृत हाथी का सैंपल लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) किया। बाद में उसे वहीं दफना दियाग या।

मृत नर हाथी की उम्र लगभग 20 वर्ष आंकी गयी

बोंगतेल गांव के ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों हाथियों का तांडव प्रखंड क्षेत्र में काफी बढ़ गया है। कई हाथियों का झुंड गांव में अलग—अलग होकर किसानों के खेतों में लगे बिचड़े तथा घर में रखे अनाज को खा रहे हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस संबंध में Conservator of Forests SR Nates ने कहा कि प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण जहरीला पदार्थ खाना हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दो हाथियों के बीच लड़ाई के कारण भी मौत हो सकती है। फिलहाल जांच सैंपल (Test Sample) लेकर लैब में जांच कराने के बाद हाथी की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।

मृत नर हाथी की उम्र लगभग 20 वर्ष आंकी गयी है। उसकी लंबाई लगभग आठ फीट है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...