BJP स्थापना दिवस : खूंटी में विधायक ने फहराया पार्टी झंडा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय में नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल और ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप की अगुवाई में विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने पार्टी का झंडा फहराया। बाद में विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, महामंत्री बिनोद नाग, सोशल मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी सेल संयोजक सचिन कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, विजय स्वांसी, चेपा मुण्डा, संजय महतो, सावन सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article