खूंटी के मुरहू में लगा रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मुरहू प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में 35 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करनेवालों में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार आलावा उनके भाई व पत्नी, समाजसेवी अरूण साबू और उनके परिवार के चार सदस्यों के साथ ही हस्सा पंचायत के मुखिया विल्सन पूर्ति, प्रखंड के उप प्रमुख सुबोध मांझी, गांधी कुमार सहित 35 लागों ने रक्तदान किया।

सदर अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ श्वेता सुश्मिता ने सभी रक्तदाताओं का टी शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

शिविर को सफल बनाने में जीएनएम पूनम भेंगरा, रिंकी देवी, सुजीत नाग, राहुल कुमार, जया, सुनीता देवी आदि ने सहयोग किया।

Share This Article