कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पृथ्वी दिवस का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू प्रखण्ड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya) में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।

पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। साथ ही साथ जल संरक्षण भी किया जाना चाहिए।

हमारे धरती मां को प्रदूषित करने वाले तत्व प्लास्टिक, थर्माकोल आदि के उपयोग को कम कर वृक्षों के पत्तों और छालों के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। साथ ही अनाज और पानी की बर्बादी को हर हाल में रोकना होगा।

अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक ने कहा कि पृथ्वी के संसाधनों यथा जल, भूमि का संरक्षण नितांत आवश्यक है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगना चाहिए, ताकि हमें शुद्ध वायु मिले ओर भूमि के कटाव को रोका जा सके।

आयोजन में पीएलवी हलधर कुमार, चंदन कुमार शन्ति नाग के अलावा काफी संख्या में छात्राएं और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Share This Article