Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव : पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पुत्र को मिली हार

पंचायत चुनाव : पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पुत्र को मिली हार

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा के छोटे पुत्र अमरनाथ मुंडा (Amarnath Munda) जिला परिषद का चुनाव हार गये हैं।

उन्होंने खूंटी पूर्वी से जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन सुशील सांगा ने उन्हें पराजित कर दिया। सुशील सांगा इसके पहले फुदी पंचायत के मुखिया रह चुके हैं।

इधर, खूंटी की निवर्तमान प्रमुख यकमिला सारू (Yakmila Saru) को भी पराजय का मुंह देखना पड़ा। बारूडीह पंचायत से उन्हें सावित्री सारू ने परास्त किया।

बस आनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष ने जीता पंचायत समिति चुनाव

बस आनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरूण साबू उर्फ बट्टू ने मुरहू से पंचायत समिति का चुनाव (Election) जीत लिया है।

उनकी जीत पर एसोसिएशन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अरूण साबू को 972 मत मिले जबकि उने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध साहू को 450 वोट मिले।

फिर होगा पति-पत्नी में उप प्रमुख की कुर्सी का हस्तांतरण

खूंटी प्रखंड की तिरला पंचायत से खूंटी निवर्तमान उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप की पत्नी शांति देवी एक बार फिर पंचायत समिति सदसय चुनी गयी हैं।

इसके पूर्व भी शांति देवी (Shanti Devi) खूंटी की उप प्रमुख रह चुकी हैं। 2010 में वह उप प्रमुख चुनी गयी थी। 2014 में उनके पति जितेंद्र कश्यप उप प्रमुख बने और अपनी पत्नी से उप प्रमुख की कुर्सी ग्रहण की।

इस बार शांति देवी फिर चुनाव जीत गयी हैं और उम्मीद जतायी जाती है कि इस बार वह अपने पति के स्थान पर उप प्रमुख की सत्ता संभालेंगी।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...