झारखंड के गिरिधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री, अर्जुन मुंडा ने जताई खुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: केंद्रीय मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने झारखंड के गौरव, रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय भाषा विभाग से सेवानिवृत्त प्राध्यापक, लेखक, इतिहासकार और झारखंडी कला और संस्कृति के विद्वान डॉ. गिरिधारी राम गौंझू गिरिराज को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर खुशी जताई है।

खूंटी के बेलवादाग निवासी स्व. गंझू की पत्नी ने राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि नागपुरी, भाषा संस्कृति और परिवेश को मंच देने का कार्य डॉ. गिरिधारी राम गौंझू ने किया।

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा, तोरपा के विधायक कोचे मुण्डा, खूंटी के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, घुरन महतो, भाजपा कार्यकर्ता सह पेयजल व स्वच्छता सांसद प्रतिनिधि विनोद प्रसाद सोनी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू और नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने भी खुशी जताई है।

Share This Article