कोडरमा के पंचखेरो डैम में पलटी नाव, आठ लापता

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित पंचखेरो डैम (Panchkhero Dam) में 10 लोगों के डूबने की खबर है। इसमें दो लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकल आए है।

अन्य लोगों को पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान (Rescue Operation) चलाया जा रहा है।

बताया गया कि रविवार को खेतो गांव से एक परिवार के नौ लोग पचखेरो डैम (Panchkhero Dam) घूमने आए थे। सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौका विहार करने लगे।

डूबे लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी

तभी अचानक नाव पलट गयी और सभी लोग डूबने लगे। बताया गया कि नाविक तैर कर बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया। एक ही परिवार के आठ लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

बताया गया कि परिवार का एक सदस्य प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) किसी तरह पानी से बाहर निकल आए। पानी में डूबे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। डूबे लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Share This Article