कोडरमा में हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान खेमनडीह, नावाडीह डोमचांच निवासी मोटर मिस्त्री पंकज मेहता (32) के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार पंकज मेहता डोमचांच से रायडीह में किसी क्रशर में मोटर बनाने का काम करता था।

मोटर बनाने जाने के दौरान रायडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article