Latest Newsझारखंडलातेहार में पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों के छुपाए तीन...

लातेहार में पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों के छुपाए तीन केन बम बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: लातेहार पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान (Search Campaign) चलाकर सदर थाना क्षेत्र के खैरा जागीर गांव के निकट स्थित पहाड़ी से तीन केन बम (Bomb) बरामद किया।

प्रत्येक बम पांच किलो ग्राम का था। बाद में पुलिस ने बरामद बमों को बम निरोधक दस्ते की सहायता से निष्क्रिय कर दिया।

लातेहार SP अंजनी अंजन (SP Anjani Anjan) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा जागीर गांव के निकट स्थित पहाड़ी पर माओवादियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से केन बम लगाए गए हैं।

इस सूचना पर लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पुलिस ने सर्च अभियान चलाई।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पहाड़ी पर एक पेड़ के नीचे तीन केन बम (Bomb) बरामद किया।

इसके बाद पुलिस की टीम ने CRPF की बम निरोधक दस्ते की टीम को घटनास्थल पर बुलाया और बम को निष्क्रिय करवाया।

SP ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने का इरादा था परंतु पुलिस को मिली सटीक सूचना के बाद नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...