Homeझारखंडलातेहार में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के छात्रों की दौड़ा-दौड़ा कर की...

लातेहार में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के छात्रों की दौड़ा-दौड़ा कर की पिटाई, भाजपा की टीम पहुंची

Published on

spot_img

लातेहार: भाजपा की राज्य स्तरीय टीम शुक्रवार को रांची विधायक सीपी सिंह की अध्यक्षता में जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय पहुंची।

टीम के सदस्यों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जाकर वहां छात्रों और शिक्षक शिक्षिकाओं से जानकारी ली।

बताया गया कि 2 दिन पूर्व विद्यालय परिसर में घुसकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय के छात्रों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की गई थी। इस घटना में कई छात्रों को गंभीर चोट आई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा की राज्य स्तरीय टीम पूरे मामले की जानकारी लेने बालूमाथ पहुंची। टीम में शामिल झारखंड राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा इस मामले में जो भी दोषी हो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

घटना की पूरी निष्पक्ष जांच की जा रही है

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में कानून नाम की कोई चीज नहीं रही है। सरकारी अधिकारी वही कर रहे हैं जो रांची में बैठकर हेमंत सोरेन कह रहे हैं।

हेमंत सोरेन की सरकार एक समुदाय विशेष की तुष्टीकरण में लगी हुई है। थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक सरकारी विद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा इस प्रकार उत्पात मचाया जाता है और प्रशासन कुछ नहीं कर पाती। यह काफी निंदनीय है। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस संबंध में जांच टीम को एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि घटना की पूरी निष्पक्ष जांच की जा रही है।

घटना में शामिल चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। अन्य जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में रांची विधायक सीपी सिंह , सिमरिया विधायक किशुन दास, भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, पूर्व विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...