झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन ही प्रमुख विपक्षी पार्टी BJP ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया।

भाजपा के विधायकों ने President द्रौपदी मुर्मू पर Congress संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की। आदिवासी बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, Sonia-Rahul माफी मांगो के नारे लगाए।

देश की मुख्यधारा से जुड़ते नहीं देख सकती कांग्रेस

भाजपा विधायक(MLA) मनीष जायसवाल ने कहा कि एक गरीब आदिवासी (TRIBAL) महिला का देश के सर्वोच्च पद पर बैठना कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस पार्टी कभी भी देश के गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ों को देश की मुख्यधारा से जुड़ते नहीं देख सकती। यह Congress की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

विधायक Aparna Sen Gupta ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिला का मतलब सिर्फ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी है। किसी आदिवासी या दलित महिला (Dalit woman) को आगे बढ़ते कांग्रेस पार्टी नहीं देख सकती।

उन्होंने कहा कि जबतक सोनिया गांधी अपने संसदीय दल के नेता के बयान पर देश से माफी नहीं मांगती तब तक हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।

Share This Article