Homeझारखंडलोहरदगा में बाहर खेल रहे बच्चों को ALTO कार ने रौंदा, एक...

लोहरदगा में बाहर खेल रहे बच्चों को ALTO कार ने रौंदा, एक की मौत, एक रिम्स रेफर

Published on

spot_img

लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडगांव के समीप शनिवार दोपहर एक ऑल्टो कार ने दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरी बच्ची के सिर में गंभीर चोटे आई है। इसे परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों नेबच्ची की मरहम पट्टी कर स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में मृत बच्चे की पहचान लोहरदगा रघु टोली निवासी छोटू उरांव के पुत्र रोहित उरांव (12) के रूप में हुई है। रोहित उरांव भंडगांव में अपने मौसा मौसी के घर रहता था।

वहीं दूसरी बच्ची की पहचान भंडगांव निवासी सुखराम उरांव की पुत्री रेशमी उरांव (6) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ऑल्टो लोहरदगा की ओर से कंडरा की ओर जा रही थी।

पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा

वाहन काफी रफ्तार में थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर घर के बाहर खेल रहे बच्चों को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गई।

इधर दुर्घटना के बाद कार और ऑल्टो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। गांव में घटित इस घटना से आक्रोसित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया।

मौके पर सीओ, थाना प्रभारी तथा पुलिस के जवान घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सूरज प्रसाद के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।

मौके पर सीओ ने कहा कि घटना बड़ी दुखद है। मुआवजा का प्रवधान है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...