Homeझारखंडझारखंड : चतरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है मारे गए नक्सली...

झारखंड : चतरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है मारे गए नक्सली गौतम की पत्नी मनोरमा, पहले एक आंगनबाड़ी सेविका के रूप में…

Published on

spot_img

रांची: सोमवार को चतरा में जो 25 लाख का इनामी नक्सली (Naxalite) गौतम पासवान मारा गया था, बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मनोरमा देवी JMM के टिकट पर चतरा से 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।

उस समय उसे हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हेसातू स्थित एक आंगनबाड़ी (Anganwadi) में सेविका का काम करती रही थी, लेकिन 2010 में सेविका के पद से इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के अनुसार, मनोरमा देवी माओवादी संगठन के नारी मुक्ति संगठन (Women’s Liberation Organization) में काम करती थी, इसी दौरान गौतम पासवान से जान पहचान हुई।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

झारखंड : चतरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है मारे गए नक्सली गौतम की पत्नी मनोरमा, पहले एक आंगनबाड़ी सेविका के रूप में…Jharkhand: Manorama, wife of slain Naxalite Gautam, has contested the assembly elections from Chatra, earlier as an Anganwadi worker…

गया में पति के साथ गिरफ्तार हुई थी मनोरमा

पहली बार गौतम पासवान पटना में उस वक्त गिरफ्तार हुआ था, जब वह इलाज कराने पहुंचा था।

पुलिस ने एक बार गया स्थित एक होटल से पत्नी मनोरमा देवी के साथ गौतम पासवान को गिरफ्तार (Arresst) किया था।

गौतम पासवान चतरा जिले के लावालौंग के मधनिया, सिकनी और सौरूनावाडीह में पिछले दो महीने से सक्रिय था।

झारखंड : चतरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है मारे गए नक्सली गौतम की पत्नी मनोरमा, पहले एक आंगनबाड़ी सेविका के रूप में…Jharkhand: Manorama, wife of slain Naxalite Gautam, has contested the assembly elections from Chatra, earlier as an Anganwadi worker…

गौतम के खिलाफ 100 मामले दर्ज

गौतम पासवान का असली नाम ब्रह्मदेव पासवान है। 1984-85 के दशक में वह सेंट्रल कमेटी (Central Committee) के सदस्य रमेश और गोपाल के दस्ते में शामिल हुआ था।

25 लाख के इनामी गौतम पासवान पर बिहार झारखंड के करीब 2 दर्जन थानों में 100 मामले दर्ज हैं।

चतरा जिले के प्रतापपुर, राजपुर, कुंदा, हंटरगंज, वशिष्ठनगर, राजपुर और ईटखोरी, पलामू जिले के मनिका में 29 कांड दर्ज हैं।

बिहार के गया जिले के गरूआ, बाराचट्टी, कोठी, रोशनगंज, मोहनपुर, डुमरिया, बांकेबाजार, छकरबंधा, धनगाई, डुमरिया, डोभी और औरंगाबाद के मदनपुर, देव में 72 केस दर्ज हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...