पलामू में मिला नग्न अवस्था में युवती का शव, हत्या का मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत बघना गांव के निकट झाड़ी में बुधवार को एक अज्ञात 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला। शव पूरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ था।

जानकारी अनुसार बघना गांव के पूरब झाड़ी में लोगों ने एक अज्ञात किशोरी का शव को देखा।

किसी ने भी किशोरी के शव को नहीं पहचाना। इसकी तत्काल सूचना पथरा ओपी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Share This Article