Homeझारखंडराजस्व वसूली में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीसी

राजस्व वसूली में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीसी

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को राजस्व से जुड़े सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त कहा कि इसमें कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व उगाही में सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों के राजस्व वसूलने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। ऐसे में संबंधित अधिकारी अपने अपने राजस्व वसूलने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिले की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है। इस कार्य में पारदर्शिता आवश्यक है।

उन्होंने पदाधिकारियों को लोगों को कर भुगतान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के विरुद्ध कम राजस्व वसूली के कारणों से अवगत हुए।

इस दौरान उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाने की बात कही।

वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पाया कि अबतक 23 करोड़ 28 लाख रुपये की राजस्व वसूली कर ली गयी है।

इस दौरान कम राजस्व वसूली होने के कारणों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अवैध महुआ शराब दुकानदारों के खिलाफ लगातार छापामारी करते रहने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

Video : शिल्पा राव और कल्पना सोरेन की जुगलबंदी, गायकी ने बांधा समां, गुनगुनाया ‘टूट जाएगा’…

Shilpa Rao and Kalpana Soren's jugalbandi: बॉलीवुड की मशहूर गायिका और जमशेदपुर की बेटी...

रांची कोर्ट ने जाली नोट कारोबार के आरोपी साहिल उर्फ करण की बेल खारिज

Jharkhand Ranchi News: रांची के अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने जाली नोट...

रांची सदर अस्पताल में 300 नर्सों की हड़ताल, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने दिया भरोसा, तो काम पर लौटीं

Ranchi Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 300 आउटसोर्सिंग नर्सों ने...

खबरें और भी हैं...