पलामू में रिमांड होम से तीन बाल कैदी फरार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर रिमांड होम से बुधवार को हत्या और दुष्कर्म के तीन आरोपित बाल कैदी फरार हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गिनती के दौरान तीनों नाबालिग गिनती में कम पाए गए।

रिमांड होम में 60 के करीब नाबालिग आरोपित विभिन्न मामलों में बंद हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस फरार बाल कैदी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि तीन नाबालिग कैदी रिमांड होम की छत से चढ़कर भागे हैं।

शहर थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है।

Share This Article