Latest Newsझारखंडपलामू में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

पलामू में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के आवेदन के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार सोमवार रात में वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान बीरबल भुइयां, फौजी भुइयां और पिन्टु भुइयां उसके घर में घुस गए। तीनों ने मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया।

शोर मचाने की कोशिश करने पर जान मारने की धमकी भी दी। तीनों उसे उठाकर घर से कुछ दूर एक स्टोन क्रशर (Stone Crusher) के पास ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई

इसी दौरान कुछ लोगों के आने की आहट हुई जिसके बाद तीनों मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता रोते-बिलखते घर पहुंची।

अगले दिन शाम में परिजनों के साथ उसने चैनपुर थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज (Complaint Filed) कराई।

बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ मेहनत-मजदूरी करती है। उसके आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बुधवार की सुबह तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मेडिकल (Medical ) जांच भी कराई गई है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...