पलामू में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: ज़िले में सड़क हादसे में गुरुवार को एक युवक की मौत (Death) ही गई।

जानकारी अनुसार ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फेकनडीह सगुना नदी के समीप मुख्य पथ पर एक मोटरसाइकिल और कमांडर गाड़ी के बीच आपने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार सैय्यद अंसारी (20) की मौत हो गई।

उसकी बहन का विवाह समारोह था

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। वह देवडर गांव का रहने वाला है।

थाना प्रभारी के अनुसार सैय्यद के घर में उसकी बहन का विवाह समारोह था। वह डीजल लेने ऊंटारी रोड जा रहा था। इसी दौरान घटना घट गई।

Share This Article