पलामू : तिलक चढ़ाने के लिए खरीदी नई बाइक, बदमाशों ने लूटी ली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: ज़िले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटनिया गांव के पास मंगलवार को बाइक पर सवार तीन लोगों ने बाइक लूट ली।

जानकारी के अनुसार गोविंदा पासवान, रवि चंद्रवंशी औऱ लड्डुन चंद्रवंशी औरंगाबाद ज़िला के देव गांव में तिलक चढ़ाने के लिए नई बाइक लेकर जा रहे थे।

पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है

रास्ते में लोटनियां गांव के समीप तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक कर मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया।

इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक लूटली। ग्रामीणों ने घायल को हुसैनाबाद अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है।

Share This Article