पलामू में नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के एक मोहल्ला से नाबालिग लड़की को अगवा (Kidnapped) करने के मामले में लड़की की मां ने शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नाबालिक की मां के आवेदन के अनुसार आरोपी शाहपुर के नई मोहल्ला का रहने वाला हुमायूं अली है।

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में बताया कि हुमायूं अली पहले एक निजी अस्पताल में साथ में काम करता था। इस कारण दोनों की जान पहचान हुई।

बेटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन ना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है

हुमायूं अली उसके घर पर भी आना-जाना करता था। दो-तीन दिन पहले नाबालिक बाजार से सामान लाने घर से बाहर निकली और तब से घर से गायब है।

उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन ना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरुण कुमार मेहता ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है।

Share This Article