Latest Newsझारखंडअर्जुन मुंडा ने 822 लड़कियों के पहले बैच को भेजा तमिलनाडु

अर्जुन मुंडा ने 822 लड़कियों के पहले बैच को भेजा तमिलनाडु

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा  ( Arjun Munda) ने मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन (Railway Sation ) से हुसूर (तमिलनाडु) के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशेष ट्रेन से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Tata Electronic Private Limate) द्वारा आयोजित भर्ती अभियान में कुल 1898 चयनित उम्मीदवारों में से 822 लड़कियों के पहले बैच को ले जाया गया है।

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा से चयनित इन युवतियों को प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिलेगी।

अर्जुन मुंडा की शानदार प्रतिक्रिया मिली

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिली और खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2600 से अधिक लड़कियों और युवतियों ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिसमें से दो दिनों में 1898 लड़कियों का चयन किया गया। शेष चयनित उम्मीदवारों को अगले समूह में भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह (Ranchi MLA ), हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कुणाल आजमानी, मंडल रेल प्रबंधक, हटिया कार्यालय के वरिष्ठ रेल अधिकारीगण और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...