BOKARO : बेटी हुई तो गांव वालों के सामने दिया तीन तलाक, भेजा मायके

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बेटी जन्म देने के बाद बैदमारा गांव की रहने वाली साहिना परवीन नामक एक विवाहिता को उसके पति शमशेर अली ने गांव वालों के सामने तलाक देकर उसके मायके भेज दिया।

पीड़िता ने इस मामले में बोकारो महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के साथ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया है कि हरला थाना इलाके के बैदमारा गांव के रहने वाले अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र शमशेर अली के साथ उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी।

शादी के बाद ही ससुराल के सभी लोग मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति हर वक्त मायके से डेढ़ लाख रुपए लाने की मांग करता था। इस बीच वह दो बार मायके से 50 हजार रुपए लाकर उन्हें दे भी चुकी थी।

इसके बाद भी ससुराल के लोग मान नहीं रहे थे। उनकी मांग हर वक्त बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच उन्हाेंने एक पुत्री को जन्म दिया।

इसके बाद सभी कहने लगे कि पुत्री को जन्म देकर घर का खर्च बढ़ा दिया है। इसके बाद ससुराल के सभी लोगों ने गांव में समाज की बैठक 21 जून को बुलाई।

उसी बीच पति ने सभी के सामने तलाक देने का ऐलान कर दिया और घर से उसे निकाल दिया। वहां से वह अपने मायके वालों के साथ पुत्री को ससुराल में छोड़कर मायके तुपकाडीह चली गई।

इधर, पुलिस ने बताया कि साहिना को उसकी पुत्री दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Share This Article