Homeझारखंडझारखंड : साहब! इस मजबूर किन्नर की सुन लेते तो ये आज...

झारखंड : साहब! इस मजबूर किन्नर की सुन लेते तो ये आज जिंदा होती!

spot_img

जमशेदपुर: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मचे हाहाकार के बीच बर्मामाइंस थाना क्षेत्र कैरेज कॉलोनी आश्रम के समीप रहने वाली आलिया किन्नर ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कोरोना संक्रमण बढ़ते जाने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।

रविवार सुबह इसकी जानकारी उसके साथियों को हुई। खबर मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत आलिया की साथी मुस्कान किन्नर ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं।

दो दिनों पहले वे अपनी परेशानियों को लेकर डीसी से मिलने गई थीं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। दो दिनों से उनके पास खाने को कुछ नहीं था।

लॉकडाउन में मांगना भी मुश्किल हो गया है। कहीं सुनवाई नहीं होने से तंग आकर आलिया ने ऐसा कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि कोई भी किन्नर की मदद के लिए आगे नहीं आता है।

इधर, बर्मामाइंस पुलिस ने मामले के संबंध में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और आलिया को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की साथी किन्नर ने बताया कि आलिया लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान थी। वह इधर- उधर से मांग कर अपना जीवन यापन करते थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...