धनबाद बाघमारा में दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे ; फायरिंग भी हुई

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बीसीसीएल (BCCL ) के एरिया वन के मुराईडीह कोलियरी के कोल डंप में आज कन्हाई चौहान और ढुल्लू समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

गोलियां भी चलीं। कोल डंप रणक्षेत्र (Coal Dump Battlefield) में तब्दील हो गया। लोग एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे। भगदड़ मची हुई थी। पत्थर बाजी में कई चोटिल (Injured) भी हुए।

दो गुटों के बीच जारी वर्चस्व का जंग हिंसक रूप भी ले सकता है

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची Police को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

कोयला लोडिंग और रंगदारी विवाद का कारण बताया जा रहा है। दो गुटों के बीच जारी वर्चस्व का जंग हिंसक रूप भी ले सकता है।

Share This Article